टीकाकरण को लेकर शुरू किए गए अमर उजाला के स्लोगन अभियान 'टीका ही बचाएगा' में सुधि पाठक उत्साह दिखा रहे हैं। पाठकों ने टीके के प्रति जागरुकता को लेकर अपनी रचनाएं हमें भेजी हैं। आगे पढ़िए...
कोविड से दुनिया परेशान हुई, अब सब लगाओ टीके की सुई।
- डा. प्रकाश पंत, हरिद्वार
वो चला टीकाकरण अभियान, साबित हुआ स्वास्थ्य के लिए वरदान।
- किरन शाह
कोरोना किसी का क्या बिगाड़ लेगा, बस एक टीका सब संभाल लेगा।
- निशा रावत, जोगीवाला
कोरोना का डर अब नहीं सताएगा, लगवा लो टीका, अब यही तुम्हें बचाएगा।
- भुवनेश्वरी चौहान, गोपेश्वर
मन में कोई सवाल रखो ना, टीके से तुम डरो ना, दूर भगा दो कोरोना।
- दिव्यांश चौहान, चमोली
सुरक्षित है ये मंगल टीका, इसके बिना अब जीवन फीका।
- विकास, देहरादून
कोरोना का होगा राज खत्म, टीका जब लगवाएंगे हम।
- भूमि अरोड़ा
कोरोना मुक्ति का सरल उपाय, जिम्मेदार बनें, टीका जरूर लगवाएं।
- हरीश रवि, देहरादून
तुम कोरोना को मिटा दो, अपनी वैक्सीन जरूर लगवा लो।
- किरन बाधवा, देहरादून
उस चुभन में सुख का एहसास है, कितनी मिठास और विश्वास है।
- गोपाल सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग
कोविड धरा को छोड़ जाएगा, जब जन-जन टीका लगाएगा
- प्रदीप ड़बराल,गंगा विहार, देहरादून
खिलता रहेगा चेहरे पर खुशियों का फूल, लगवालो टीका, मतजाना तुम भूल।
-टोनी, ज्वालापुर
हम एक बार जीते हैं, टीका लगवाएं और बेफ्रिक जियें।
-नीतिका गर्ग, चंद्रपुरी, रूड़की
दो टीके जिंदगी के लिए, सुरक्षा अपनों के लिए।
- दुजेंद्र सिंह,प्रेमनगर
कोरोना से हमने ये सीखा है, इसका सही इलाज बस टीका है।
- ऊषा गोयल