टीकाकरण को लेकर शुरू किए गए अमर उजाला के स्लोगन अभियान 'टीका ही बचाएगा' में सुधि पाठक उत्साह दिखा रहे हैं। पाठकों ने टीके के प्रति जागरुकता को लेकर अपनी रचनाएं हमें भेजी हैं। आगे पढ़िए...
कोरोना को अगर चाहते हैं हराना, तो वैक्सीन जरूर लगवाना।
-मनीष नेगी, यमुना कॉलोनी
अभी तुम दोनों टीके लगवाओगे, तभी तुम पूरी जिंदगी सुरक्षित रह पाओगे।
-नूर समानी, रुड़की
जन-जन का यही है नारा, टीके से कोरोना मुक्त हो भारत हमारा।
- हिमानी धीमान, देहरादून
हम सबको टीका लगाना है, कोरोना को जड़ से मिटाना है।
- मनीष बिष्ट, इंद्रप्रस्थ
टीका कोरोना का जब हम लगाएंगे, तभी तो स्वस्थ जीवन पाएंगे।
- दीपक डोभाल, पौड़ी
फिर खुशियों का होगा साथ, जब टीका होगा हर हाथ।
- स्तुति उनियाल, डोभालवाला देहरादून
हो जाएगा शत-प्रतिशत कोरोना दूर, टीका जब हम लगवाएंगे हुजूर।
-डॉ. सरिता उनियाल, डोभालवाल
घर-घर में खुशियां फिर लाएंगे, अपनी वैक्सीन हम लगवाएंगे।
-ध्रुव उनियाल, सेंट जोसेफ एकेडमी
चलो सब चलकर टीका लगवाएं,देश के प्रति फर्ज निभाएं।
-सोनी चौहान, ज्वालापुर
जब कोरोना ने रोकी सबकी सांस, अब टीके से मिली सबको आस।
-दीक्षा जुगराण, श्रीनगर
कोरोना से परिवार बचाना है, संजीवनी है टीका, जरूर लगवाना है।
-तनिष्क वर्मा, लक्ष्मण चौक
कोरोना को दूर भगाना है, टीका सबको जरूर लगवाना है।
-अर्जुन गुप्ता, लक्सर
समय पर ले हम सब टीका, कोरोना का रंग पड़ेगा फीका।
-पूरन सिंह सजवाण, ऋषिकेष
कोरोना को भगाना है, हम सबको टीका जरूर लगाना है।
-राजकुमार, विजय पार्क
जन-जन की यही पुकार, कोरोना टीका है सच्चा उपचार।
-राकेश कुमार शर्मा, रुड़की
अगर चाहते हो सबका कल्याण, लगा लो टीके का रामबाण।
-तनिष्ठा बहुगुणा, ऋषिकेश
बड़े काम की है वैक्सीन, कोरोना आउट इम्यूनिटी इन।
-जसपाल सिंह राणा, अपर तुनवाला चौक