डाकपत्थर मैदान में मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। स्रोत आयोजन समिति
- डाकपत्थर बैराज में ललकार द चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन हुआ रोमांचक मुकाबला
विकासनगर। डाकपत्थर बैराज में ललकार द चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन मंगलवार को अमान-11 और जीटी स्पोर्ट्स पावंटा के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। सुपर ओवर में अमान-11 की टीम ने जीत हासिल की। अमान-11 ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 19 ओवर में आउट होकर 168 रन बनाए। टीम की ओर बल्लेबाज जाहिद सलीम ने 58 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी स्पोर्ट्स पावंटा की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 168 रन बना ली, जिससे मैच टाई हो गया। उसके बाद मैच का निर्णय सुपर ओवर ने किया। अमान-11 ने मुकाबला जीत लिया। जाहिद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान भूपेंद्र चौहान, पंकज नैथाणी, आनंद प्रकाश, रोहन, गौरव आदि उपस्थित रहे। संवाद