Iकार्यक्रम में जाने-माने शिक्षाविद् करेंगे शिक्षा के भविष्य पर चर्चाI
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के शिक्षा पर आधारित विशेष सत्र में देश के जाने-माने शिक्षाविदों के साथ ही शिक्षा नीतियों को अमलीजामा पहनाने वाले अधिकारी भी शिक्षा के स्वरूप और उसकी गुणवत्ता पर मंथन करेंगे। इसके अलावा वह देश में शिक्षा के भविष्य पर विस्तार से चर्चा करने के साथ उसमें सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी देंगे।
इस सत्र में उच्च तकनीकी और निजी शिक्षा सचिव शैलेश बगोली, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार और ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष कमल घनशाला अपने विचार रखेंगे। इस विशेष सत्र में शिक्षाविद् शैक्षिक नीतियों के महत्व और उनका शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभाव पर अपने विचार रखेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड और देश की विभिन्न शैक्षिक नीतियों की भी समीक्षा करने के साथ उनके प्रभावों का विश्लेषण भी करेंगे। सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर सचिव बगोली उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की ओर से तैयार रोडमैप रखेंगे। इसके साथ ही वह शिक्षा के क्षेत्र में भावी संभावनाओं और चुनौतियों पर शिक्षाविदों के साथ मिलकर विस्तार से चर्चा करेंगे।