फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संबद्धता विस्तार के लिए जीएसटी लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय महाविद्यालय एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि कई संस्थानों को वर्षों से संबद्धता विस्तार के पत्र नहीं मिले हैं, लेकिन विश्वविद्यालय ने अब प्रतिवर्ष संबद्धता और प्रक्रिया शुल्क के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी जमा कराने के निर्देश दिए हैं। डॉ. अग्रवाल के अनुसार श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के 24 अक्तूबर के आदेश में अशासकीय एवं निजी स्ववित्तपोषित संस्थानों के परंपरागत और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रति पाठ्यक्रम पांच हजार रुपये प्रक्रिया शुल्क और 50 हजार रुपये संबद्धता शुल्क निर्धारित किया गया है। जीएसटी जोड़ने के बाद यह राशि 59 हजार रुपये प्रति पाठ्यक्रम होगी। किसी संस्थान में 10 पाठ्यक्रम हैं तो उसे सालाना 5.90 लाख रुपये जमा करने होंगे। डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए प्रति पाठ्यक्रम 29,500 रुपये और राजकीय कॉलेजों के लिए परंपरागत एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पर प्रति पाठ्यक्रम 11,800 रुपये शुल्क निर्धारित किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें