फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हल्द्वानी हिंसा के घायलों और मृतक आश्रितों को मिले मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iइंडिया गठबंधन और जनसंगठनों ने प्रदर्शन कर निकाला मार्चI
विज्ञापन


हल्द्वानी में हुए हिंसा की घटना को सरकार की लापरवाही बताते हुए इंडिया गठबंधन और जनसंगठनों ने प्रदर्शन कर मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए घटना में हुए घायलों और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके लिए मुआवजे की मांग की।



बुधवार को इंडिया गठबंधन के विपक्षी दलों और जन संगठनों की ओर से गांधी पार्क से घंटाघर तक मार्च निकाला। मार्च का संचालन उत्तराखंड महिला मंच की अध्यक्ष कमला पंत ने किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बनभूलपुरा में जो कुछ हुआ वह बहुत शर्मनाक है और पूरी तरह से प्रशासन की विफलता है। कहा, घायलों और मृतकों को मुआवजा दिया जाए और निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई को बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


भाकपा माले के इंद्रेश मैखुरी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब 14 फरवरी को कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी थी तो इतनी जल्दबाजी क्यों की गई। सिविल सोसायटी की ओर से डॉ. रवि चोपड़ा ने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह की घटना इससे पहले कभी नहीं हुई थी। जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बात है।
विज्ञापन




इस मौके पर गरिमा दसौनी, मंत्री प्रसाद नैथानी, शीशपाल सिंह बिष्ट, याकूब सिद्धिकी, अनंत आकाश, सुरेंद्र सिंह सजवान, गंगाधर नौटियाल, विजय भट्ट, शिवानी पांडेय, तान्या गौरी, हेमलता नेगी, नवनीत गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें