फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फर्जी शस्त्र लाइसेंस के कथित मास्टरमाइंड को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रेमनगर पुलिस ने किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। फर्जी दस्तावेज के सहारे शस्त्र लाइसेंस से हथियार रखने के आरोपी मनोज (44) को अदालत ने शुक्रवार को जमानत दे दी। प्रेमनगर पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया था तो दावा किया था कि उसके जरिये एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा हुआ है जो अन्य राज्यों से फर्जी कागजों पर लाइसेंस बनवाकर उत्तराखंड में वैध करवा रहा है। आरोपी बीती 16 जनवरी से न्यायिक हिरासत में था। पुलिस के अनुसार, मनोज ने सिरसा (हरियाणा) से जो लाइसेंस बनवाया था, वह वहां के सरकारी रिकॉर्ड में कभी दर्ज नहीं हुआ था। फिर उसे मेरठ के बाद देहरादून में सरकारी रिकॉर्ड पर चढ़वा दिया। पुलिस ने उसके पास से 30 बोर की पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए था। वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि मनोज तो इस विश्वास में था कि उसका लाइसेंस पूरी तरह वैध है। उसे नहीं पता था कि वह जो कागजात लिए घूम रहा है, वे फर्जी हैं। सत्र न्यायाधीश रजनी शुक्ला ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो गवाहों की शर्त पर उसे रिहा करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें