फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सभावाला गांव में सत्संग के दौरान हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



गीता की गलत व्याख्या और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

आयोजकों के माफी मांगने पर शांत हुआ मामला



सत्संग के दौरान हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित पैम्फलेट वितरित किए जाने पर सहयोग रक्षा सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। विरोध में कार्यकर्ताओं ने सभावाला पुलिस चौकी में तहरीर दी। हालांकि सत्संग के आयोजकों के माफीनामा लिखे जाने पर मामला शांत हुआ।



बताया जा रहा है कि सहसपुर थाना क्षेत्र के सभावाला गांव में सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। सत्संग में करीब 100 से अधिक लोग शामिल थे। इस दौरान सहयोग रक्षा सेवा संगठन के संरक्षक डॉ. दीपक के नेतृत्व में कार्यकर्ता वहां पहुंचे। जहां उनकी सत्संग के लोगों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को सभावाला चौकी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि सत्संग में गीता की गलत व्याख्या कर देवी देवताओं का अपमान किया जा रहा है। जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। सत्संग की एक किताब में ब्रह्मा, विष्णु, महेश की भी गलत व्याख्या कर उन्हें अपमानित किया है, जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। चौकी प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि सत्संग के लोगों ने माफीनामा लिखकर दिया है। उन्होंने भविष्य में भावनाएं आहत न करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें