मसूरी में जय श्री क्लब सहित अन्य कलाकारों ने कार्निवाल में कार्यक्रम नहीं मिलने पर डीएम को ज्ञाप?
- फोटो : MUSSOORIE
स्थानीय कलाकारों ने विंटर लाइन कार्निवाल में मंच प्रदान न करने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। कलाकारों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इस पर ठोस कार्रवाई की मांग की है।
मसूरी के जयश्री क्लब की अध्यक्ष माधुरी टम्टा ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि उनका क्लब शहर में होने वाले सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करता है और प्रस्तुति देता है। इस बार भी क्लब के कलाकारों को उम्मीद थी कि कार्निवाल में प्रस्तुति देंगे लेकिन कुछ लोगों की मिलीभगत के कारण स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा की जा रही है। कई स्थानीय सांस्कृतिक संगठनों ने विंटर लाइन कार्निवाल के लिए आवेदन किया लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही उनकी मांग पूरी न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर नव ज्योति कला मंच के संदीप राणा, रूबीना, अंजुम, सोनम मुयाल, खुशी लाल आदि मौजूद रहे।