फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दोषी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराएगा जन संघर्ष मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर कॉलेज सहसपुर में हुई भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप
विज्ञापन




जन संघर्ष मोर्चा के मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने एसजीआरआर इंटर कॉलेज सहसपुर में तीन पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया है। कहा कि शिक्षा विभाग के दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।



पिन्नी शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर मोर्चा ने सूचना आयोग में अपील की थी। सुनवाई के दौरान तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) ने सूचना आयोग में बयान दिया था कि भर्ती प्रक्रिया के समय विज्ञापन प्रदेशीय संस्करण में विज्ञापित कराया गया था। जन संघर्ष मोर्चा ने झूठी शिकायत की है। जिसका संज्ञान लेते हुए सूचना आयुक्त ने 24 मार्च 23 को विज्ञापित संस्करण की जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून प्रदीप कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी सहसपुर को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। जांच के उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा कि विज्ञापन मात्र गढ़वाल संस्करण में प्रकाशित कराया गया, जोकि नियमावली का उल्लंघन है। पिन्नी शर्मा ने कहा कि मामला वर्ष 2019-20 का है। जिसमें एसजीआरआर इंटर कॉलेज प्रबंधन ने एक पद प्रवक्ता और दो पद सहायक अध्यापक के विज्ञापित कराए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें