फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। कांग्रेस ने नगर पंचायत सेलाकुई के वार्ड नंबर तीन में विधायक निधि से कराए गए निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित पंवार ने बताया कि करीब एक माह पहले बनी सड़क पर बने सोख्ता गड्ढे का ढक्कन बह गया है। उनका आरोप है कि मौके पर निर्माण सामग्री के रूप में सीमेंट, सरिया और बजरी का उपयोग दिखाई नहीं दिया, जबकि केवल प्लाईवुड के टुकड़े नजर आए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग हरिपुर क्षेत्र स्थित अर्वाचीन मॉडर्न एकेडमी स्कूल समेत आसपास के लोगों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। उन्होंने विधायक सहदेव सिंह पुंडीर पर निधि के कार्यों में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने शासन से मामले की जांच कर सोख्ता गड्ढे का सुरक्षित ढक्कन बनवाने और निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें