डीएवी ट्रस्ट की संपत्ति बेचने की साजिश का आरोप
- परिसर में लगे करीब 100 छोटे-बड़े पेड़ काटे, प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। ईसी रोड स्थित डीएवी ट्रस्ट की संपत्ति को बेचने की कथित साजिश के आरोप में प्रकाश नौटियाल ने डालनवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। नौटियाल ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से 29 ईसी रोड स्थित संपत्ति की देखरेख कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में संपत्ति का ताला तोड़ दिया गया और परिसर में लगे करीब 100 छोटे-बड़े पेड़ काट दिए गए। उन्होंने ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों, सदस्यों और अन्य लोगों पर एक निजी व्यक्ति के साथ मिलकर संपत्ति का सौदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।