टैक्सी संचालकों ने पिछले साल लोक चुनाव में ड्यूटी के लिए अधिग्रहित वाहनों के किराये का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने बैठक कर जिला निर्वाचन आयोग से किराये का भुगतान कराने की की मांग की है। चेतावनी भी दी कि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन करेंगे। जौनसार बावर जनकल्याण टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन संचालकों ने आरोप लगाया है कि 2024 में लोकसभा चुनावों में डयूटी के लिए उनके वाहनों को निर्वाचन आयोग ने अधिग्रहित किया था। उसके किराये का अभी तक भुगतना नहीं किया गया है। जयपाल सिंह चौहान का कहना है कि वह आठ माह से जिला निर्वाचन कार्यालय, आरटीओ, एआरटीओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। संवाद