आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कई गतिविधियों का आयोजन कर रही है। इन आयोजनों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आकाशवाणी समाचार देहरादून स्वाधीनता संग्राम और उसके गौरवशाली इतिहास पर विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम शुरू करने का जा रहा है। समाचार प्रमुख राघवेश पांडेय ने बताया कि एक सितंबर से प्रत्येक बुधवार और बृहस्पतिवार को शाम साढ़े छह बजे के क्षेत्रीय समाचारों में इसे शामिल किया जाएगा। प्रश्न का उत्तर ईमेल या मोबाइल नंबर 9837192022 पर व्हाट्सएप या मैसेज के जरिये दिया जा सकता है। सबसे पहले सही जवाब देने वालों को आकाशवाणी की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। मा.सि.रि.