फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिसंबर को होंगे अखिल गढ़वाल सभा के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी 2021-24 के लिए 12 सितंबर को चुनाव कराए जाएंगे। इस संबंध में रविवार को सभा की ओर से आम सभा का आयोजन कर निर्णय लिया गया। चुनाव संपन्न कराने के लिए सभा की ओर से सभा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी डीएन भटकोटी और अन्य चुनाव अधिकारी जगमोहन सिंह नयाल, महेश्वर बहुगुणा, हरि भंडारी, शक्ति प्रसाद भट्ट की निगरानी में एक दिसंबर को सुबह 10 बजे से दो बजे तक नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी और 12 दिसंबर को चुनाव होंगे। इससे पहले सभा की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और कोरोना काल में निधन हुए सभा के सदस्यों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में सभा की उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट, महासचिव गजेंद्र भंडारी, सह सचिव संतोष गैरोला, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह असवाल, सांस्कृतिक सचिव उदय शंकर भट्ट, एसएस कोठियाल, कमल कंडवाल, पुष्पा नेगी, बीरेंद्र असवाल, लक्ष्मी बहुगुणा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें