फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक छत के नीचे मिलेंगी दिव्यांगों को सभी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
I28 और 29 सितंबर को अग्रवाल धर्मशाला में लगाया जाएगा दिव्यांग सहायता शिविर
विज्ञापन

I
Iअमर उजाला फाउंडेशन के साथ हर्षल फाउंडेशन, दून संस्कृति होंगे सहयोगीI
Iराजधानी में एक ही छत के नीचे दिव्यांगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए हर्षल फाउंडेशन, दून संस्कृति और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 28 और 29 सितंबर को सहायता शिविर लगाया जाएगा। इसमें दिव्यांगों के प्रमाण पत्र भी मौके पर ही बनाए जाएंगे।I
विज्ञापन

Iदेहरादून में गांधी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजकों में शामिल रमा गोयल ने बताया कि दिव्यांगों को एक छत नीचे सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इस दौरान अलग-अलग विभागों में चल रही दिव्यांगों के लिए योजनाओं, रोजगार व कौशल विकास कार्यक्रमों, पेंशन व स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। दिव्यांग पहचान पत्र, सरकारी सहायता, बैंक लोन जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि दिव्यांगों को इधर-उधर न भटकाना पड़े। उन्होंने बताया कि शिविर में अन्य स्थानों से आने वाले दिव्यांगों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था मुफ्त रहेगी। आयोजकों की ओर से दूसरे स्थानों से पहुंचने वाले दिव्यांगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सहयोगी संस्थाओं में दून संस्कृति एवं अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट शामिल हैं।
विज्ञापन

I

Iजानकारी और पंजीकरण के लिए इन नंबरों पर करें संपर्कI
Iरमा गोयल- 7895378323
I
Iअमिता गोयल- 9412984972I
Iकल्पना अग्रवाल- 9927006973
I
Iदीपा प्रसाद- 9997993531I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें