गणतंत्र दिवस समारोह के निकट आते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। शुक्रवार को भी पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से चेकिंग की।
शुक्रवार को मेलाघाट थाने के एएसआई प्रताप सिंह मेहरा और एसएसबी के अधिकारियों ने सीमा पर नेपाल के बाबाथान को जाने वाले रास्ते पर बाइक, साइकिल और पैदल आने-जाने वाले लोगों और उनके सामान की जांच की।