फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया : ज्वेलरी की दुकानों पर बढ़ी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोने-चांदी की खरीदारी के लिए विशेष माना जाने वाला अक्षय तृतीया का पर्व कल यानी 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया को लेकर ज्वेलरी की दुकानों पर रौनक दिखने लगी है।
विज्ञापन

पलटन बाजार, राजपुर रोड, धर्मपुर समेत सभी छोटी-बड़ी दुकानों पर अक्षय तृतीया को लेकर विशेष तैयारियां चल रही हैं। इस साल बाजार में परंपरागत डिजाइन के साथ फेमस डिजाइनों की फ्यूजन ज्वेलरी भी मौजूद है। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील मैसोन ने बताया कि कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों ने शादियों के लिए पहले से बुकिंग करवाई है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक सराफा में रिकार्ड कारोबार हुआ है। अक्षय तृतीया को लेकर सराफा बाजार सज चुके हैं। इस दिन भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
वहीं पलटन बाजार के सराफा कारोबारी अनुज गुप्ता ने बताया कि त्योहार का उत्साह तो जरूर है मगर सोने के दाम बहुत ज्यादा बढ़ने से ग्राहकों को थोड़ी परेशानी हो रही है। 19 अप्रैल को 23 कैरेट सोने का भाव 59110 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 56420 रुपये प्रति दस ग्राम था। चांदी की कीमत 760 रुपये प्रति तोला था। जबकि चांदी के 10 ग्राम के सिक्के की कीमत 880 प्रति 10 ग्राम थी।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर हीरे की खरीद को लेकर भी लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। ओरा के संचालक गौतम सिंघल बताते हैं कि अक्षय तृतीया पर सोना, चांदी और हीरे की खरीद के लिए शुभ माना जाता है। हीरे की खरीद के लिए बाजार में कई तरह की छूट भी दी जा रही है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि अक्षय तृतीया का पर्व मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन की जाने वाले खरीदारी और दान बहुत ही शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख मास की शुक्ल तृतीया को ब्रह्मा देव के पुत्र अक्षय कुमार की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए इस दिन को अक्षय तृतीया कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें