फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अक्षय के दम पर दून चैलेंजर्स की एकतरफा जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में दून चैलेंजर्स ने अक्षय राज के शानदार हैट्रिक के दम पर डीएफए को 6-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में ड्रैगन एफसी ने हिमालयन एफसी को 2-0 से हराया। पवेलियन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को पहला मैच दून चैलेंजर्स व डीएफए के बीच खेला गया। सातवें मिनट में ही दून चैलेंजर्स के फॉरवर्ड करन ने गोल दागकर टीम का खाता खोला। 17वें और 37वें मिनट में अक्षय राज ने गोल दाग बढ़त को 3-0 कर दिया। 44वें मिनट में फॉरवर्ड अमन राणा ने टीम के लिए चौथा गोल दागा। 50वें मिनट में अक्षय राज ने गोल दाग हैट्रिक पूरी करते हुए स्कोर को 5-0 कर दिया। 55वें मिनट में नवीन ने गोल दागकर दून चैलेंजर्स को 6-0 की निर्णायक बढ़त दिलाई। इस मैच में अक्षय राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच ड्रैगन एफसी व हिमालयन एफसी के बीच खेला गया। 34वें मिनट में ड्रैगन एफसी के फॉरवर्ड शिवांश ने विपक्षी डी में मिले पास को गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। पिछड़ने के बाद हिमालयन एफसी ने बराबरी पर आने के कई प्रयास किए, लेकिन अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी गोल दागने में सफल नहीं हुए। 84वें मिनट में हर्ष ने गोल कर ड्रैगन एफसी को 2-0 से जीत दिला दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें