अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अक्षत कलश पटेलनगर के श्री श्याम सुंदर मंदिर में पहुंचा। दून में अक्षत कलश का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा श्री श्याम सुंदर मंदिर से होते हुए गुरु रोड, विजय राठौड़ी मार्ग, सहारनपुर रोड से निकाली गई। शोभायात्रा में भक्त राम भजनों पर जमकर झूमे। मंदिर समिति के प्रधान अवतार चंद मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, चंद्रमोहन गुप्ता, बजरंग हिंदू जागरण मंच के शहर संयोजक मुकेश आनंद, तेजेंद्र हरजाई, यशपाल, विनोद कपूर, वीके कपूर, गौरव, मनोज आदि मौजूद रहे।
Iदीप जलाकर किया टिहरी शहर की विरासत को यादI
वनस्थली बल्लूपुर में टिहरी स्थापना दिवस मनाया गया। सुबोध बहुगुणा की ओर से निर्मित एक थी टिहरी प्रतिकृति पर टिहरी स्मृति मंच की संरक्षक व राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल ने दीप जलाकर टिहरी शहर की विरासत को याद किया। इस मौके पर शशि रतूड़ी, रीना बहुगुणा, अविरल, रिचा, सुशील थपलियाल आदि मौजूद रहे।