फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अकबर सदन ने जीती हाउस ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
दून इंटरनेशनल स्कूल जूनियर विंग का खेल दिवस रविवार को मनाया गया। इस दौरान बच्चों के साथ अभिभावकों के लिए खेल गतिविधियां हुईं। प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हाउस ट्रॉफी अकबर सदन के नाम रही। अभिभावक दौड़ में संजय भंडारी और माधुरी भंडारी विजेता रहे। इससे पहले पूर्व आईएफएस अधिकारी जय राज ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा चार व पांच के विद्यार्थियों के बीच स्प्रिंट तथा रिले रेस का आयोजन किया गया। इसमें अमायरा देवली, अद्विक शर्मा, मिताक्षरा आनंद भट्ट, अर्श अली, देवांगी पांथरी, शुभ्रांशी डबराल, अनन्या मनौला, सिद्धि जीना, विवान नौटियाल, अव्यांश वत्स, सौरिश बिष्ट आदि विजेता रहे। विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बानी भट्ट, संस्कृति बिष्ट, मनराज सिंह, पार्थ सिंह बोरा और निवेदिता सेमवाल को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें