फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खेलकूद प्रतियोगिता में अजीत हाउस विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
- निरंजनपुर स्थित जीआरडी एकेडमी में हुई खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। निरंजनपुर स्थित जीआरडी एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उड़ान का आयोजन हुआ। इसमें 100, 200 और 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। ओवरऑल प्रदर्शन में सर्वाधिक अंक हासिल कर अजीत हाउस विजेता रहा। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का सशक्त माध्यम बताया। 100 मीटर दौड़ में कक्षा छह के अजीत हाउस के अब्दुल मन्नान प्रथम और जुंझार हाउस के अकुल चौहान द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में इफरा खान प्रथम, आकांक्षा पांडे द्वितीय और भूमिका रावत तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा सात में बालिका वर्ग की अंशिका नौटियाल प्रथम और कक्षा आठ में बालक वर्ग के वेरेश्वर सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ कक्षा छह बालक वर्ग में यशमित प्रथम, बालिका वर्ग में इफरा खान प्रथम और कक्षा सात बालक वर्ग में जयराज सिंह प्रथम और बालिका वर्ग में अंशिका नौटियाल ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ कक्षा छह से आठ तक बालक में अबुजार और बालिका वर्ग में आतिका सरताज ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा मार्च पास्ट में अजीत हाउस प्रथम, जुंझार हाउस द्वितीय और फतेह हाउस तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य परम्प्रीत सिंह ग्रेवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें