आरोग्य भूमि के रूप में स्थापित हो उत्तराखंड की ख्याति
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आयुर्वेद सहित भारतीय परंपरा की उपचार पद्धतियों के लिए उत्तराखंड में अनेक लोकप्रिय स्वास्थ्य केंद्र हैं। एम्स ऋषिकेश में एलोपैथी के साथ-साथ आयुष चिकित्सा पद्धतियों से भी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि मैं चाहूंगी कि व्यापक स्तर पर उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए उत्तराखंड की इस देवभूमि की ख्याति आरोग्य भूमि के रूप में भी स्थापित हो।
14 में से 10 स्वर्ण पदक छात्राओं को मिले
एम्स ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह में छात्राओं का बोलबाला रहा। 14 स्वर्ण पदकों में से 10 स्वर्ण पदक छात्राओं को मिले। जबकि चार स्वर्ण पदक छात्रों की झोली में आए। 10 सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को 14 स्वर्ण पदकों से पुरस्कृत किया गया। 10 स्वर्णपदक विजेताओं में शामिल सात छात्राओं ने 10 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं एक रजत व एक कांस्य पदक भी छात्राओं की झोली में आए। इस तरह समारोह में वितरित कुल 16 पदकों में से 12 पदक छात्राओं के नाम रहे।
दीपिका मेहता को मिले चार स्वर्ण पदक
एमबीबीएस की छात्रा दीपिका मेहता को सबसे अधिक चार स्वर्ण पदक मिले। दीपिका ने प्रेजीडेंट गोल्ड मेडल, टॉपर इन थर्ड प्रोफेशनल गोल्ड मेडल, प्रो. अनिल कुमार गुलाटी गोल्ड मेडल फॉर टॉपर इन फार्माकोलॉजी और प्रो. अनिल कुमार गुलाटी गोल्ड मेडल फॉर थर्ड प्रोफेशनल अपने नाम किए।
छात्र फलक को मिले दो स्वर्ण पदक
छात्र फलक धाका को दो स्वर्ण पदक मिले। जिसमें गोल्ड मेडल सेकेंड प्रोफेशनल और प्रो. रविकांत गोल्ड मेडल फॉर जनरल सर्जरी शामिल हैं।
किस बैच के कितने छात्र-छात्राओं को मिली उपाधि
- एमबीबीएस
2013 बैच- 1
2015 बैच- 1
2017 बैच- 98
- बीएससी नर्सिंग
2017 बैच- 57
2018 बैच- 97
2019 बैच- 100
- एमडी/एमएस/एमडीएस
जनवरी 2020- 4
जनवरी 2021- 111
- डीएम/एमसीएच
जनवरी 2021 बैच- 31
- एमएससी नर्सिंग
जनवरी 2021 बैच- 9
- मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ
जनवरी 2022 बैच- 10
- पीएचडी, 2017 बैच- 12
- बीएससी एलाइड साइंस
2019-20 बैच- 67
इन्हें मिला गोल्ड मेडल
1. दीपिका मेहता (एमबीबीएस, सत्र 2017)- प्रेजीडेंट गोल्ड मेडल और गोल्ड मेडल फाॅर ईच प्रोफेशनल
2. अंजलि यादव (एमबीबीएस, सत्र 2017) गोल्ड मेडल फर्स्ट प्रोफेशनल
3. फलक धाका (एमबीबीएस, सत्र 2017) गोल्ड मेडल सेकंड प्रोफेशनल
4. दीपिका मेहता (एमबीबीएस, सत्र 2017) गोल्ड मेडल थर्ड प्रोफेशनल
5. दीपिका मेहता (एमबीबीएस, सत्र 2017), प्रो. अनिल कुमार गुलाटी गोल्ड मेडल फॉर फार्माकोलॉजी
6. दीपिका मेहता (एमबीबीएस, सत्र 2017), प्रो. अनिल कुमार गुलाटी गोल्ड मेडल फॉर थर्ड प्रोफेशनल
7. फलक धाका (एमबीबीएस, सत्र 2017) प्रो. रविकांत गोल्ड मेडल फॉर जनरल सर्जरी
8. अक्षत ककानी (एमबीबीएस, सत्र 2017) प्रो. शशि प्रतीक गोल्ड मेडल फॉर ऑब्सट्रिक्स एंड गायनोकॉलोजी।
बीएससी नर्सिंग (आनर्स)
9. ललिता शर्मा (बैच 2017)
10. नंदनी भाटिया (बैच 2018)
11. सनमीत कौर (बैच 2019)
12. विप्रा (बैच 2020)
एमएससी नर्सिंग
13. मंजीत (बैच 2021)
डीएम/एमसीएच
14. डाॅ. कार्तिक के (बैच 2021 जनवरी) डीएम क्लीनिकल हेमेटोलॉजी
इन्हें मिला सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
फलक धाका (एमबीबीएस, सत्र 2017)- डायरेक्टर सिल्वर मेडल
अंजलि यादव (एमबीबीएस, सत्र 2017)- डींस ब्रॉन्ज मेडल