फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghansali: एआई वीडियो पर विवाद, कटघरे में खड़े दिखाए पीएम मोदी सहित कई नेता, फेसबुक यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 17 Jul 2026 02:28 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)

सार

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक एआई वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल चौहान ने फेसबुक यूजर के खिलाफ थाने में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने की शिकायत दर्ज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली में एआई से बनाए गए एक वीडियो को लेकर मामला गरमा गया। वीडियो में देश के प्रमुख नेताओं को गलत तरीके से पेश किए जाने का आरोप है। भाजपा नेता और क्षेपंस सदस्य अनिल चौहान ने इस संबंध में घनसाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

घनसाली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नाम से संचालित एक फेसबुक आईडी पर अमरजीत डांगरा नामक व्यक्ति द्वारा एक एआई वीडियो शेयर किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख हस्तियों को कोर्ट के कटघरे में खड़ा दिखाया गया है, जहां उनसे विभिन्न मामलों में सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Rudraprayga Accident: तरसाली-फाटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत

इस मामले को लेकर भाजपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल चौहान ने थाना घनसाली में शिकायत पत्र देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।

थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच के लिए इसे साइबर सेल को भेजा जाएगा, जिसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें