फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कृषि मंत्री जोशी ने विकास के लिए मांगा ओएनजीसी सीएसआर फंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी में दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री जोशी में केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड के जैविक उत्पादों की किट भेंट की।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से कहा कि ओएनजीसी समय-समय पर सीएसआर मद से जनहित के कार्यों के तहत विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास करवाता है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में ओएनजीसी के सीएसआर मद से कार्यों की स्वीकृति का आग्रह किया। कहा कि ब्लाक सहसपुर में प्रयोगशाला भवन के निर्माण, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालगांव, गल्जवाड़ी में विद्यालय भवन के निर्माण, महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर, कुलड़ी, मसूरी में विद्यालय भवन का निर्माण होना है।
साथ ही गोर्खाली सुधार सभा, गढ़ी कैंट, देहरादून में शेड निर्माण, मसूरी के भिलाडू स्टेडियम में मैदान एवं दर्शकों के बैठने के लिए शेड निर्माण, मसूरी के विभिन्न विद्यालयों में फर्नीचर, कम्प्यूटर, शौचालय की स्थापना एवं विद्यार्थियों के लिए पांच हजार ट्रैक सूट और सहस्त्रधारा के बाड़ावाली स्थित श्मशानघाट में इलेक्ट्रिक शवदाह मशीन एवं शेड, कक्ष निर्माण सीएसआर फंड से कराने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने उचित सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें