फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कृषि मंत्री ने ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का आंकलन करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने का निर्देश कृषि और उद्यान विभाग को दिए है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट दी जाए। कृषि मंत्री जोशी ने दूरभाष के माध्यम से निदेशक कृषि से वार्ता करते हुए कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का वास्तविक आकलन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि किसानों को जल्द राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर संयुक्त सर्वे कराने के भी निर्देश दिए। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार नुकसान का आकलन कर पात्र किसानों को जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है और किसी भी प्रभावित किसान को राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें