फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment: उत्तराखंड के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में मिलेगा मानकों में छूट का लाभ

Mon, 03 Oct 2022 07:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कोटद्वार में हुई अग्निवीरों की भर्ती में पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को लंबाई में 170 सेंटीमीटर का मानक रखा गया, जबकि पूर्व में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को सेना भर्ती में छूट देकर लंबाई 163 सेंटीमीटर रखी गई थी।
विज्ञापन
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में पूर्व में दी गई मानकों में छूट का लाभ मिलेगा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भरोसा दिया कि पूर्व में सेना भर्ती में जो छूट मिलती थी वो मिलती रहेगी। 

विज्ञापन


कोटद्वार में हुई अग्निवीरों की भर्ती में पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को लंबाई में 170 सेंटीमीटर का मानक रखा गया, जबकि पूर्व में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को सेना भर्ती में छूट देकर लंबाई 163 सेंटीमीटर रखी गई थी। प्रदेश के युवाओं की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस मुद्दे पर केंद्रीय रक्षा मंत्री को पत्र लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात भी की।  

तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं: हरिद्वार में हर तरफ लगा गंदगी का अंबार, फिर भी मिल गया स्वच्छ गंगा शहर का पुरस्कार
विज्ञापन


सोमवार को मीडिया से बातचीत में महाराज ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री को अवगत कराया गया है कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में युवाओं की लंबाई कम होती है। पूर्व सीडीएस जनरल विपिन रावत ने राज्य के युवाओं को लंबाई में छूट देकर 163 सेंटीमीटर तय की थी, लेकिन अग्निवीरों की भर्ती में लंबाई के मानक 170 सेंटीमीटर तय किए, जिससे युवा लंबाई के मानक में बाहर हो गए।
विज्ञापन


महाराज ने उत्तराखंड की बेटियों के लिए अग्निवीरों की भर्ती में लंबाई 150 सेंटीमीटर और भर्ती में मानकों का पालन करने के लिए सेना के माध्यम से गुप्त निगरानी रखने का आग्रह किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया कि छूट का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें