तिब्बती मार्केट के बाहर हुए हत्याकांड के बाद आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की। आईजी ने एसएसपी को निर्देश दिए कि आरोपियों की पहचान कर विशेष टीमें बनाकर जल्द गिरफ्तारी की जाए और सभी तकनीकी व सर्विलांस संसाधनों का इस्तेमाल किया जाए। घटना के बाद आईजी गढ़वाल ने देहरादून के सभी क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करें। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी कड़ी नजर रखें। उन्होंने ऐसे मामले जिनसे शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है उनका त्वरित हल निकालने के निर्देश दिए।