यह है प्रक्रियाI
सड़कों को सार्वजनिक घोषित करने से पहले नगर निगम लोगों से सड़क के एक भाग पर नोटिस चिपकाकर आपत्ति मांगता है। इसके लिए एक माह का समय दिया जाएगा। आपत्ति प्राप्त न होने की दशा में सड़क को सार्वजनिक घोषित कर दिया जाता है। अगर आपत्ति आती है तो इसका निराकरण करने के बाद सड़क को सार्वजनिक घोषित करने की कार्रवाई की जाती है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, भाषण की इन खास बातों से जीता दिल
इन वार्ड की सड़कें की गई हैं चिह्नितI
लोक निर्माण विभाग ने अभी तक वार्ड संख्या-77, 82, 83, 86, 87, 88, 89, 91, 92 एवं 93 में 208 निजी सड़कों की पहचान कर उनकी सूची नगर निगम को उपलब्ध कराई है। इन सभी सड़कों के सार्वजनिक होने से 35.56 किमी सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा।