फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पंचायत के नतीजों के बाद अब जिलों में बहुमत हासिल करने को भाजपा ने झोंकी ताकत, समर्थन जुटाने पर जोर

Tue, 05 Aug 2025 11:12 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

जिलों में बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा ने ताकत झोंकी हुई है। रुद्रप्रयाग के बाद उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य सीएम से मिले।

विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत के नतीजों के बाद अब सत्ताधारी भाजपा सभी जिलों में बहुमत जुटाने को ताकत झोंक दी है। उधर, रुद्रप्रयाग के बाद सोमवार को उत्तरकाशी के 20 जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

जिला पंचायत चुनाव में निर्दलियों के बाद सत्ताधारी भाजपा आगे रही है। इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है तो दूसरी ओर भाजपा ने सभी 12 जिलों में वर्चस्व बनाने के लिए कवायद तेज कर दी है। न केवल पार्टी समर्थित विजेता प्रत्याशियों को एकजुट किया जा रहा है बल्कि निर्दलियों को भी अपने पक्ष में करने के लिए जद्दोजहद चल रही है।

मुख्यमंत्री दरबार में भाजपा के कई नेता निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के साथ पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी सीएम आवास में उत्तरकाशी के प्रतिनिधियों के अलावा कई और नेता मुख्यमंत्री धामी से मिलने पहुंचे। देहरादून समेत कई जिलों में विशेष रणनीति बनाकर समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है। मंत्रियों के स्तर से भी काम किया जा रहा है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: चारधाम यात्रा प्रभावित, यमुनोत्री हाईवे दूसरे दिन भी नहीं खुला, नदियों के बढ़ते जलस्तर ने डराया

शतरंज के हर मोहरे पर नजर

जिला पंचायत चुनाव की शतरंज के हर मोहरे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की नजर है। पिछले चुनाव में 12 में से 10 जिलों में भाजपा का बोर्ड था। इस बार संगठन ने सभी 12 जिलों में जीत का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें