फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पीजी कॉलेजों में संबद्धता केंद्रीय विवि से थी पर कोर्स राज्य विवि के पढ़ते थे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से दून के जिन चार डिग्री कॉलेजों की संबद्धता समाप्त हुई है। उनमें श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के सेल्फ फाइनेंस के कोर्स पढ़ाए जाते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर इन कॉलेजों को श्रीदेव सुमन विवि से संबद्धता मिल जाए तो छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन


बता दें कि एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि ने दून के डीएवी, डीबीएस, एमकेपी और एसजीआरआर कॉलेज की संबद्धता खत्म कर दी है। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केआर जैन ने बताया कि कॉलेज में आठ सेल्फ फाइनेंस कोर्स चल रहे हैं। इसमें से एचएनबी विवि से बीएससी आईटी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट, एमए एजुकेशन है। इसके अलावा श्री देव सुमन विवि से एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमएससी आईटी, बीजेएमसी, बी लिब एंड इन्फॉर्मेशन साइंस कोर्स सेल्फ फाइनेंस में पढ़ाए जा रहे हैं।

डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीसी पांडे ने बताया कि कॉलेज में श्रीदेव सुमन विवि से लिए गए सेल्फ फाइनेंस कोर्स चल रहे हैं। ऐसे में यदि इन कॉलेजों को श्रीदेव सुमन विवि से संबद्धता मिल जाए तो काफी राहत मिलेगी। डीबीएस कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल और सेल्फ फाइनेंस के नोडल डॉ. अनिल पाल ने बताया यह सभी कोर्स श्रीदेव सुमन विवि के लिए जा रहे हैं, एचएनबी विवि की ओर से कॉलेज को सेल्फ फाइनेंस कोर्स नहीं मिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें