छात्रों को प्रतिभा दिखाने के लिए मिला मंच
एशियाई स्कूल में शुक्रवार को कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में छात्रों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। मेले में देश भर के 45 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। मेले में छात्रों को रचनात्मकता, आजीवन सीखने, प्रौद्योगिकी, व्यवसाय और विज्ञान के अभिन्न कार्य बल की बारीकियां भी बताई गई। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य रूची प्रधान दत्ता समेत शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।