तहसील मुख्यालय पर ज्ञापन देने के दौरान मौजूद अधिवक्ता। स्रोत एसोसिएशन
- कोर्ट परिसर में चेंबर बनाने की मांग कर रहे अधिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। न्यायालय परिसर में चेंबर निर्माण की मांग के लिए अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। बार एसोसिएशन विकासनगर के अध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने कहा कि हरिपुर-ढकरानी स्थित न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चेंबर का निर्माण नहीं कराया गया है। इस कारण विधि व्यवसाय के संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। चेंबर नहीं होने से गर्मी, सर्दी व बरसात में वादकारियों को भी खुले आसमान के नीचे खड़े रहकर कार्य पूरे करने पड़ते हैं। उन्होंने उत्तराखंड बार काउंसिल की वर्चुअली आयोजित हुई बैठक का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक न्यायालय परिसर में चेंबर निर्माण की मांग अधिवक्ता उठा रहे हैं। मांग के अनुरूप विकासनगर न्यायालय में भी खाली पड़ी भूमि पर शीघ्र चेंबर का निर्माण होना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन के महासचिव नितिन वर्मा, विवेक गुप्ता, संजय गुप्ता, रफाकत खां, विपिन लखरवाल, राजेश कुमार वर्मा, सुमनलता, अमिता राणा, राजेश चौरसिया, शायरी गैरोला, अनुज गौतम, प्रतिमा, नरेश चौहान आदि मौजूद रहे।