पिछले दिनों ट्रांसफर किए गए जिला जज समेत अन्य अधिकारियों को सोमवार को अधिवक्ताओं ने विदाई दी। विदाई समारोह में जिला जज समेत कुल 11 न्यायिक अधिकारी रहे। इस दौरान जिला जज प्रदीप पंत ने कहा कि उन्हें यहां की बार एसोसिएशन का भरपूर सहयोग मिला है। उनके यहां पर तीन कार्यकाल रहे और तीनों कार्यकाल में हर बार नए और सुखद अनुभव रहे। उन्होंने कहा कि यहां से मीठी यादें लेकर जा रहे हैं।
बार भवन में विदाई समारोह की अध्यक्षता देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने की। संचालन सचिव राजबीर सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी न्यायिक अधिकारियों को उनकी अगली जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मौजूदा न्यायिक अधिकारियों के साथ अपने अनुभवों को भी साझा किया। इसके बाद जिला जज प्रदीप पंत, एडीजे कामर्शियल कोर्ट आशुतोष कुमार मिश्रा, एडीजे प्रथम मनोज गब्र्याल, एडीजे तृतीय चंद्र मणि राय, एडीजे पंचम गीता चौहान, एडीजे अष्टम तरुण, सीजेएम लक्ष्मण सिंह, सिविल जज सीनियर डिविजन हर्ष यादव, एसीजेएम प्रथम निहारिका मित्तल गुप्ता, एडिशनल सिविल जज द्वितीय इंदु शर्मा और जेएम प्रथम उर्वशी रावत को विदाई दी गई। कार्यक्रम में अधिवक्ता सौरभ दुसेजा, अधिवक्ता मनीषा दुसेजा, अधिवक्ता शिवा वर्मा, अधिवक्ता आशुतोष गुलाटी आदि उपस्थित रहे।