फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लापरवाही पर दो पेशकारों को प्रतिकूल प्रविष्टि, दो सीएससी सेंटरों की आईडी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सोनिका ने मंगलवार को तहसील सदर का औचक निरीक्षण कर यहां की कार्य व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने यहां रिकाॅर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। वहीं काम में लापरवाही पर दो पेशकारों को प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज तथा सीएससी सेंटर मूल्य सूची नहीं पाए जाने पर दो सीएससी संचालकों की आईडी अगले आदेश तक बंद कर दी। इसके अलावा अविवादित विरासतन मामलों के निस्तारण के लिए उन्होंने तहसील में कैंप लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने तहसील दिवस पर कुछ पटवारियों के तहसील में उपस्थित न रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, सभी पटवारी मंगलवार एवं शुक्रवार को अनिवार्य रूप से तहसील में बैठकर कर लोगों की समस्याओं का समाधान करें। जो पटवारी निर्धारित दिवसों में तहसील में उपस्थित नहीं रहेंगे उनका वेतन रोका जाएगा।
डीएम ने तहसीलदार और अपर तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। न्यायालय प्रक्रिया का ठीक प्रकार से अनुपालन न होने तथा पत्रावलियों का रखरखाव ठीक से न किए जाने पर संबंधित पेशकारों की प्रतिकूल प्रवृष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए। तहसील के कार्यों की मॉनिटिरिंग के लिए डीएम ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को तहसील में प्रत्येक दिन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक रोस्टरवार प्रशासनिक संवर्ग के अधिकारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, बिना किसी आधार पर आपत्ति लगाने वाले कार्मिकों या पटवारियों को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, तहसीलदार सदर मो. शादाब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें