फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: होली पर मिलावटी नमकीन और रंगीन मिठाई कर सकती है बीमार, 34 सैंपल फेल होने पर हुए मुकदमे दर्ज

Wed, 20 Mar 2024 01:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विभाग की ओर से पिछले एक साल में जिले में खाद्य पदार्थों के 400 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे, इसमें 34 सैंपल फेल होने पर मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें पनीर, खोया, मिठाई, तेल और मसालों में गंभीर मिलावट पाई गई। 34 सैंपल फेल होने पर मुकदमे दर्ज हो गए हैं।
विज्ञापन
मिठाई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर मिठाई और नमकीन की बिक्री अधिक होती है। बाजार में मिलावटी खोये से बनी मिठाई और नमकीन भी खूब बेची जा रही है। यह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दुकानों पर छापेमारी कर मिलावटी खोया और मिठाइयों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जो पुराने और मिलावटी तेल में तलकर तैयार किए जाते हैं। डॉक्टर का कहना है कि बाजार की रंगीन मिठाइयां और रंगीन नमकीन आपको बीमार कर सकती हैं। त्योहारी सीजन के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। दुकानों पर छापेमारी करने के साथ ही मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है।

ऐसे में कुछ खाद्य पदार्थ मौके पर ही नष्ट करवाए जा रहे हैं और कुछ खाद्य पदार्थों के जांच के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जा रहे हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि विभाग की ओर से पिछले एक साल में जिले में खाद्य पदार्थों के 400 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे, इसमें 34 सैंपल फेल होने पर मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें पनीर, खोया, मिठाई, तेल और मसालों में गंभीर मिलावट पाई गई। 34 सैंपल फेल होने पर मुकदमे दर्ज हो गए हैं। वहीं, पिछले तीन महीने से करीब 150 सैंपल की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट आने में लंबा समय लगता
खाद्य सुरक्षा विभाग को जांच के समय जो सैंपल खराब लगते हैं वह सैंपल लैब रुद्रपुर लैब में भेजे जाते हैं लेकिन रिपोर्ट आने में लंबा समय लगता है क्योंकि प्रदेश में सिर्फ एक लैब रुद्रपुर में है। लैब पर भार अधिक होने की वजह से रिपोर्ट आने में महीनों लग जाते हैं। अगर सैंपल खराब पाए जाते हैं तो लैब रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होती है।

ऐसे करें मिठाई और खोये की पहचान
- मिठाई में कलर की मिलावट खूब की जा रही है। इसलिए रंग बिरंगी मिठाई खरीदने से बचें।
- कलर वाली मिठाई को हाथ में लेकर चेक करें। अगर हाथ में रंग नहीं लग रहा है तो रंग की मिलावट नहीं है।
- खोये की पहचान करने के लिए फिल्टर पर आयोडीन की दो ड्राप डालें। अगर रंग काला हो जाए तो इसमें मिलावट होगी।
- मिठाई पर लगे चांदी के वर्क को जलाकर चेक कर लें। अलसी वर्क जलने के बाद छोटी गोलीनुमा बन जाएगा और नकली वर्क ग्रे कलर का जला हुआ कागज जैसा लगेगा।
- दानेदार खोये में मिलावट हो सकती है। शुद्ध खोया एकदम चिकना होता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब चुनाव नतीजों तक नहीं बनेगा कोई भी नया मतदाता, वोट बनाने की मुराद नहीं होगी पूरी, जानें वजह

क्या कहते हैं डॉक्टर
दून अस्पताल की इमरजेंसी मेडिसिन के इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि मिलावटी मिठाई और नमकीन से पेट संबंधी समस्या हो सकती हैं। इसमें कई तरह के रंग और केमिकल इस्तेमाल किए जाते हैं। यह केमिकल पेट की पाचन संबंधी शक्ति पर प्रभाव डालते हैं। इससे गैस, एसिडिटी और डायरिया की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें