फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ध्यातुड़ियों ने लगाई अर्जी, स्वयं गांव में दर्शन देने आए कुकुर्सी महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
Iआरा गांव की ध्यातुड़ियों ने किए देव दर्शन, देवता को अर्पित की करीब एक किलोग्राम चांदी की डोरियांI
विज्ञापन




गवेला गांव स्थित क्षेत्र के आराध्य देव कुकुर्सी महाराज मंगलवार को ध्यातुड़ियों (बेटियों) के आग्रह पर आरा गांव पहुंचे। गांव की ध्यातुड़ियों, महिलाओं और पुराणों (बुजुर्गों) ने नतमस्तक होकर देव पालकी का जोरदार स्वागत किया गया। ध्यातुड़ियों ने देवता को करीब एक किलोग्राम चांदी की डोरियां अर्पित कर घर-परिवार की सुख, आरोग्य और समृद्धि के लिए आशीष मांगा।



गवेला गांव स्थित महासू देवता का जेष्ठ वीर कुकुर्सी महाराज खत पशगांव के साथ ही अष्टी और आरा गांव के कुल देवता हैं। यह देवता खासकर ध्यातुड़ियों के हितैषी हैं। मंगलवार को देवता ध्यातुड़ियों के आग्रह पर आरा गांव पंहुचे। देव पालकी दोपहर 2.00 बजे गवेला गांव स्थित गर्भगृह से आरा गांव की यात्रा के लिए निकाली गई। गवेला गांव से दसऊ गांव स्थित चालदा महासू देवता के दर्शन के बाद हाजा गांव, फेडूलानी, अष्टी होते हुए शाम करीब 5.00 बजे पालकी आरा गांव पहुंची। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह देव पालकी के दर्शन किए।
विज्ञापन


गांव की अविवाहित और विवाहित 200 ध्यातुड़ियों ने आपसी सहयोग से बने करीब एक किलोग्राम चांदी की डोरियां देवता को अर्पित कीं। उसके बाद देव पालकी और देव चिह्न गांव के स्याणा जगत सिंह के घर विराजमान किए गए। यहां पूरी रात देव चिह्नों के साथ गांव के लोग जागरण करेंगे। बुधवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद शाम को देव पालकी गांव के संतन सिंह के घर पर एक रात के लिए रूकेगी।
विज्ञापन


इस दौरान पुजारी मोती राम, भंडारी टीकम सिंह, बजीर व गांव स्याणा आनंद शर्मा, चतर सिंह, तारादत्त, अतर सिंह, सियाराम रणवीर शर्मा, रूप राम, अमर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें