फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्नातक और परास्नातक के प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब दो नवंबर तक मौका

Fri, 30 Oct 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय ने राहत दी है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के निर्देश पर प्रवेश और पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर दो नवंबर कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्नातक प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर तथा परास्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश एवं पंजीकरण कराया जा सकेगा। जिन विद्यार्थियों का पिछली निर्धारित तिथि तक प्रवेश नहीं हो पाया था, वे अब दो नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं, प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार नवंबर तय की गई है। प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि पिछली निर्धारित तिथि तक प्रवेश से छूटे विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाकर समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें