शहर में अवैध खनन की शिकायतों पर स्थानीय प्रशासन, खनन विभाग और एमडीडीए की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर अवैध खनन की पुष्टि हुई है। उपजिलाधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि मालरोड, कैमल बैक रोड सहित अन्य जगहों से शिकायतें मिली थीं। सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद ने टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान खनन करने वाले लोग दस्तावेज नहीं दिखा पाए। खुदान की पैमाइश की गई है। इस पर अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि तीनों स्थलों पर खनन की पुष्टि हुई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच और कार्रवाई जारी है। नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा और एमडीडीए कनिष्ठ अभियंता अनुराग नौटियाल, गोविंद सिंह भी टीम में शामिल थे।