फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: चाय बागान की जमीन पर कैसे बना होटल? उठ रहे सवाल, ADM ने तीन दिन में मांगा जवाब

Sun, 04 Jun 2023 03:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

लाडपुर की खतौनी में स्पष्ट रूप से लिखा है कि यह नंबर सील की गई भूमि के हैं। इस संबंध में 31 जुलाई 1996 को आदेश किए गए थे।
विज्ञापन
चाय बागान क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाय बागान की सील की गई जमीन पर होटल बनाने को लेकर अपर जिला मजिस्ट्रेट ने सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने तीन दिन के अंदर एसडीएम सदर और तहसीलदार से जवाब मांगा है कि यह होटल कब और कैसे बन गया। इस भूमि की खरीद-फरोख्त किसने की।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन डाॅ. शिव कुमार बरनवाल चाय बागान की सील की गई जमीन की खरीद-फरोख्त मामले की सुनवाई कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने एसडीएम सदर और तहसीलदार से कहा कि मौजा लाडपुर का खसरा नंबर पुराना 83 और नया नंबर 30 क है।

लाडपुर की खतौनी में स्पष्ट रूप से लिखा है कि यह नंबर सील की गई भूमि के हैं। इस संबंध में 31 जुलाई 1996 को आदेश किए गए थे। एडीएम ने पूछा है कि इस भूमि का विक्रय कब और कैसे किया गया? इस मामले में 17 नवंबर 2022 तक रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया था। लेकिन, आज तक रिपोर्ट नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें