उत्तराखंड राज्य रैंकिंग सीनियर स्नूकर चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप के आखिरी दिन क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। रोमांचक खिताबी मुकाबले में देहरादून के आदित्य खत्री ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हल्द्वानी के अक्षत गुसाईं को 4–2 से हरा चैंपियनशिप अपने नाम की।इसके अलावा जूनियर स्नूकर का खिताब नैतिक जगवान के नाम रहा। सेवलाकलां स्थित एक निजी अकादमी में आयोजित चैंपियनशिप के समापर पर यशपाल राजपूत ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार व देकर सम्मानित किया। देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। इस मौके पर अमरदीप सिंह, देवांक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।