फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फुटबाल लीग चैंपियनशिप में अधोईवाला एफसी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पवेलियन मैदान में हुई चैंपियनशिप, वुल्वस एफसी को करना पड़ा हार का सामना
विज्ञापन


देहरादून। पवेलियन मैदान में 78वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबाल लीग चैंपियनशिप में बुधवार को अधोईवाला एफसी व वुल्वस एफसी के बीच मुकाबले खेले गए। इसमें अधोईवाला एफसी ने 5-0 से जीत दर्ज कर तीन अंक हासिल किए। अमन रावत ने 15वें मिनट मे अधोईवाला एफसी के लिए पहला गोल किया। इसके बाद 43वें व 48वें मिनट में रोहित गुसाईं ने गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। मैच के दूसरे हाफ में राजवीर पंवार ने अधोईवाला के लिए एक और गोल कर स्कोर 4-0 किया। वुल्वस एफसी ने भी मुकाबले में वापसी का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मुकाबले के 58वें मिनट में रोहित गुसाईं ने एक और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और टीम का स्कोर 5-0 कर दिया। फाउल प्ले के लिए रेफरी आदर्श गुरुंग ने अधोईवाला एफसी के सूरज को 85वें मिनट में चेतावनी स्वरूप पीला कार्ड दिखाया। इसके बाद दोनों टीमों में कोई गोल नहीं कर सका तो मैच 5-0 के स्कोर पर समाप्त हो गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें