I-उक्रांद ने डाकपत्थर रोड स्थित कार्यालय में अर्पित की श्रद्धांजलि
I
Iराज्य निर्माण आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणी बडोनी को याद कियाI
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने डाकपत्थर रोड स्थित कार्यालय में राज्य निर्माण आंदोलन के प्रणेता और उक्रांद के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय इंद्रमणी बडोनी की जयंती मनाई। पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि राज्य प्राप्ति के लिए स्वर्गीय बडोनी की अगुवाई में चलाए गए अहिंसात्मक आंदोलन के चलते उन्हें उत्तराखंड के गांधी की उपाधि दी गई। उनका सपना पहाड़ी राज्य के समावेशी विकास का था। इसके केंद्र में राज्य के गांव थे। राज्य निर्माण की उनकी अवधारणा को सत्ताधारी दलों ने पीछे छोड़ दिया है। स्वर्गीय बडोनी की परिकल्पना के विपरीत राज्य जा रहा है। वर्तमान सरकार को जन मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। चाहे मूल निवास 1950 का मामला हो, प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू करने की बात हो, बहन-बेटियों की सुरक्षा की बात हो या फिर रोजगार व प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार की। इन सभी मुद्दों पर सरकार का रवैया टालमटोल वाला है। प्रदेश में मूल निवास 1950 हिमाचल की तर्ज पर भू-कानून लागू होना अति आवश्यक है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला अध्यक्ष गणेश काला, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी, शहर अध्यक्ष जयकृष्ण सेमवाल, पूर्ण प्रसाद भट्ट, मायाराम मंमगाई, मनोज कंडवाल, जितेंद्र पंवार, बीना पंवार, विजय लक्ष्मी आदि शामिल रहे।