फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तेज गति से वाहन चलाने पर 77 चालकों पर कार्रवाई

Wed, 04 Jun 2025 01:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परिवहन विभाग ने निर्धारित से तेज गति से वाहन चलाने पर दो दिन में 77 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की। इसमें सबसे अधिक 70 संख्या निजी कार की थी। एआरटीओ प्रवर्तन ने कई वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की भी संस्तुति की है। एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी ने बताया कि एक और दो जून को परिवहन विभाग ने निर्धारित से तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। बताया कि दिल्ली-यमुनोत्री और देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्पीड गन से जांच करने पर 77 वाहनों की गति निर्धारित से तेज मिली। बताया कि इनमें 70 निजी कार शामिल थी। तीन बस और चार टैक्सी की गति भी निर्धारित से तेज थी। बताया कि यातायात नियम के उल्लंघन पर वाहनों के चालान की कार्रवाई गई है। बताया कुछ चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें