फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी मजार तोड़फोड़ प्रकरण में हो सख्त कार्रवाई : शहर काजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नफरत और समाज को बांटने वाले तत्वों के एजेंडे में न आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। मसूरी में मजार में हुई तोड़फोड़ के मामले में देहरादून के शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद कासमी ने रोष जताते हुए सख्त कार्रवाई की अपील की। उन्होंने कहा कि मजार में तोड़फोड़ से मुसलमानों के दिलों को गहरी चोट पहुंची है। शहर काजी ने बृहस्पतिवार को इस मामले में बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि मसूरी में एक मजार को नुकसान पहुंचाया गया। कुरान शरीफ के नुस्खों की बेहुरमती की गई और मजार में डकैती की गई। उन्होंने कहा कि ये तहजीब, इंसाफ और पूरी जिदंगी की बुनियाद है। कोई भी व्यक्ति अपनी आस्था, परिवार पर जुल्म होते देख खामोश नहीं रह सकता। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कुरान को पढ़कर खुद तय करें कि उसके साथ किया गया यह बरताव कितना जायज है। नफरत और समाज को बांटने वाले तत्वों के एजेंडे में न आए। शहर काजी ने कहा कि प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई कर न्याय स्थापित करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें