फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रेशर व मल्टीटोन हाॅर्न लगे 47 वाहनों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों में लगे प्रेशर हाॅर्न के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। देहरादून संभाग में चले अभियान में प्रेशर हाॅर्न और मल्टीटोन हाॅर्न का प्रयोग करने वाले 47 वाहनों पर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान संगीत की धुन वाले हार्न भी वाहनों में लगे पाए गए। इनमें मेरा मन डोले, मेरा तन डोले और मै निकला गड्डी लेके समेत कई गानों के हाॅर्न शामिल थे। अभियान में एआरटीओ राजेंद्र विराटिया, एमडी पपनोई, श्वेता रौथाड़ शामिल रहे। आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि प्रेशर हाॅर्न का प्रयोग करने पर पहली बार में 2500 रुपए, दूसरी व तीसरी बार में पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें