फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वित्तीय ज्ञान हासिल करना बेहद जरूरी

विज्ञापन
वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में उप​स्थित अति​थि व विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं। स्रोत विवि
विज्ञापन
सेलाकुई। कोटड़ा संतोर स्थित रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. हिमांशु ऐरन ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को वित्तीय ज्ञान होना भी आवश्यक है। इससे परिवार व जीवन को सरलता व खुशहाली से चलाया जा सकता है। मिराए एसेट म्यूचुअल फंड के सहयोग से ऑल इंडिया कंज्यूमर एंड वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित किए गए कार्यक्रम में ट्रस्ट के महासचिव डॉ. संजय अग्रवाल व म्यूचुअल फंड के क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित चौधरी ने छात्र-छात्राओं को वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को वित्तीय रूप से जागरूक बनाना है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो. वाइस चांसलर डॉ. देश दीपक, रजिस्ट्रार खालिद हसन, डॉ. सलोनी गर्ग, नितिका कौशल, नितिन आर्य, वंशिका काला, शील शुक्ला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें