पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कालसी स्थित वन वर्धनिक उत्तराखंड नैनीताल की पौधशाला का भ्रमण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर कहा कि वह औषधीय पौधे लगाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। बुधवार को पौधशाला का भ्रमण करने आए आचार्य बालकृष्ण ने औषधीय पौधों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में पैदा होने वाले औषधीय गुण युक्त पौधों से विभिन्न गुणवत्ता परक औषधियां बनाकर आमजन को स्वास्थ्य लाभ दिया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से इस प्रकार के पौधों की खेती करने की अपील की। भ्रमण के दौरान उन्होंने डूमेट बाढ़वाला स्थित साधना केंद्र आश्रम में स्वामी प्रेम विवेकानंद व उनके सहयोगियों से मुलाकात की। इससे पहले कालसी पहुंचने पर रुद्रसेना फाउंडेशन के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी व उनके सहयोगियों ने उन्हें शाॅल व स्थानीय टोपी भेंट करके स्वागत किया।
कालसी स्थित वन वर्धनिक उत्तराखंड नैनीताल की पौधशाला भ्रमण के दौरान आचार्य बालकृष्ण। स्रोत विभाग- फोटो : credit