हरबर्टपुर। कोतवाली क्षेत्र में भूमि पर कब्जे का प्रयास चौकीदार से गाली गलौज और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने देहरादून निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देहरादून के डालनवाला निवासी सुमंत भूषण ने बताया कि एटनबाग में उनकी और सह खातेदारों की पैतृक भूमि है। भूमि की देखभाल के लिए उन्होंने सुनील कुमार और संजीव राणा को चौकीदार के रूप में नियुक्त किया है। बताया कि आठ फरवरी को चौकीदार संजीव राणा ने उन्हें बताया कि देहरादून के जीएमएस रोड निवासी अमित मित्तल ने भूमि पर कब्जा करने की नीयत से घुसने का प्रयास किया। चौकीदार के रोकने के पर उसने गाली गलौज किया। चौकीदार और उनको जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गाली गलौज और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि जांच की जा रही है। संवाद