नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार की रात को कोतवाली पहुंचे व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने नाबालिग बेटी के साथ मुकर्रम द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। तहरीर में कहा कि बीती 21 जून की रात्रि को उनकी बेटी अचानक कही चली गई। उन्होंने उसकी खोजबीन की।
22 जून की शाम छह बजे बेटी शक्ति नहर किनारे रोती हुई मिली। वे बेटी को घर ले गए। जब पत्नी ने बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मुकर्रम ने फोन पर मैसेज कर उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। जांच महिला उपनिरीक्षक नीमा रावत को सौंपी गई। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ई-रिक्शा चलाता है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।